ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान: मॉल ऑफ देहरादून में नुक्कड़ नाटक से STF ने दिया नशामुक्ति का संदेश

देहरादून। “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने मॉल ऑफ देहरादून में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के सामाजिक, मानसिक और शारीरिक दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा। ANTF टीम ने कार्यक्रम के दौरान लोगों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, कानूनी परिणाम और नशामुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक सहभागिता के महत्व के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में पंपलेट वितरण के साथ कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए नशे के खिलाफ सशक्त संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प भी लिया।

ANTF ने नागरिकों से अपील की कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहें, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। साथ ही नशे की तस्करी, अवैध बिक्री या सेवन से संबंधित किसी भी सूचना पुलिस या STF को देने का आह्वान किया गया, जिससे “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान को मजबूती मिल सके।

एसटीएफ ने स्पष्ट किया कि ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ समाज को जागरूक करने के प्रयास लगातार किए जाते रहेंगे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments