डीवाईएसपी नताशा सिंह हरिद्वार से देहरादून सीआईडी रवाना

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने स्मृति चिह्न भेंट कर दी भावभीनी विदाई

समारोह में पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा अन्य पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में तैनात डीएसपी नताशा सिंह के सीआईडी देहरादून स्थानांतरण होने पर पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा डीएसपी नताशा सिंह को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्यकाल, अनुशासित कार्यशैली एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की गई।

एसएसपी हरिद्वार ने कहा कि नताशा सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान टीम भावना, संवेदनशील पुलिसिंग एवं प्रभावी नेतृत्व का परिचय देते हुए विभागीय कार्यों को कुशलतापूर्वक संपादित किया। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

विदाई समारोह में जनपद के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे तथा सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments