खुली नहर में गिरे बुजुर्ग, सिंचाई विभाग पर मुकदमा

देहरादून। सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कैनाल रोड, अपर तुनवाला में सिंचाई विभाग की नहर की सफाई के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न होने पर जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग कोहरे के कारण खुले स्लैब को नहीं देख पाए और नहर के खुले हिस्से में गिरकर चोटिल हो गए। नहर सड़क से करीब डेढ़ फीट ऊंचाई पर पेवमेंट के रूप में बनी है। सफाई के लिए विभाग ने कई जगह स्लैब हटाए थे, लेकिन बैरिकेडिंग/चेतावनी संकेतक पर्याप्त नहीं मिले।

डीएम सविन बंसल ने सभी विभागों व ठेकेदारों को चेताया कि निर्माण/सफाई कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी से यदि दुर्घटना हुई तो सीधे आपराधिक मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यस्थलों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, रात्रिकालीन रिफ्लेक्टर और अन्य सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि यह घटना सीवर निर्माण/रोड कटिंग से संबंधित नहीं पाई गई है। मौके पर रोड कटिंग का कार्य फिलहाल संचालित नहीं है और सड़क का प्राथमिक रेस्टोरेशन पूरा बताया गया है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments