“भाजपा राज में भगवान भी सुरक्षित नहीं” — VMSB UTU पेपर लीक पर भड़के सूर्यकांत धस्माना, केदार-बद्री-राम मंदिर चढ़ावा चोरी को बताया चुनावी मुद्दा

पेपर लीक और नकल माफिया पर सरकार के दावे फेल, हाकम सिंह-संजय धारीवाल पर सरकारी संरक्षण का आरोप

देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (VMSB UTU) में हुए एक और पेपर लीक ने भाजपा सरकार की नकल-रोधी नीतियों की पोल खोल दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं AICC सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में कहा कि नकल और पेपर लीक रोकने के सरकार के तमाम दावे खोखले साबित हुए हैं।

धस्माना ने आरोप लगाया कि प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में करीब एक दर्जन पेपर लीक हो चुके हैं, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया गया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है और सत्ताधारी दल से जुड़े हाकम सिंह व संजय धारीवाल जैसे कथित नकल माफिया सरकारी संरक्षण में नौकरियों की नीलामी कर रहे हैं।

धस्माना ने भाजपा पर सबसे तीखा हमला करते हुए कहा कि खुद को सनातन और हिंदुत्व का ठेकेदार बताने वाला दल अब आस्था पर ही हमला कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केदारनाथ धाम मंदिर से 223 किलो सोना गायब हुआ, बद्रीनाथ धाम में करोड़ों रुपये के चढ़ावे की चोरी हुई तथा अयोध्या के राम मंदिर में भी अरबों रुपये नकद, सोना, चांदी व हीरे-जवाहरात की चोरी की बात सामने आई। उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों पर भाजपा और आरएसएस पूरी तरह मौन हैं।

धस्माना ने ऐलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस “पेपर लीक, नकल माफिया और मंदिरों के चढ़ावे की चोरी” के मुद्दे को जन-जन तक ले जाएगी। उन्होंने दावा किया कि यही तीन मुद्दे भाजपा को सत्ता से बाहर करने में निर्णायक साबित होंगे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments