उत्तरकाशी(आरएनएस)। संत लवदास जी महाराज ने कहा कि शिव महापुराण कथा श्रवण व शिव भक्ति के लिए पहले अहंकार दूर करना होगा। क्योंकि जब तक अहंकार होता है तक भोलेनाथ प्रसन्न नहीं होते हैं। जिस प्रकार आदि देव महादेव को भोलेनाथ कहा जाता है उसी उनको भक्त भी भोले पसंद हैं। जब तक अहंकार दूर नहीं होगा तब तक शिव की भक्ति प्राप्त होना कठिन है। यमुनाघाटी के थान गांव में चल रहे 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा के सातवें दिन रविवार को वृन्दावन धाम के संत लवदास जी महाराज ने भगवान शिव और माता सती के विवाह की कथा सुनाते हुए कहा कि पुराणों के अनुसार भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्रों में से एक प्रजापति दक्ष कश्मीर घाटी के हिमालय क्षेत्र में रहते थे। प्रजापति दक्ष की दो पत्नियां थी, प्रसूति और वीरणी। प्रसूति से दक्ष की चौबीस कन्याएं जन्मी और वीरणी से साठ कन्याएं। राजा दक्ष की पुत्री ‘सती’ की माता का नाम था प्रसूति। यह प्रसूति स्वायंभुव मनु की तीसरी पुत्री थी। सती ने भगवान शिव से विवाह किया। रुद्र को ही शिव कहा जाता है और उन्हें ही शंकर। पार्वती शंकर के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पुत्र गणेश, कार्तिकेय और पुत्री वनलता। जिन एकादश रुद्रों की बात कही जाती है वे सभी ऋषि कश्यप के पुत्र थे उन्हें शिव का अवतार माना जाता था। मां सती ने एक दिन कैलाशवासी शिव के दर्शन किए और उनको भगवान शिव से प्रेम हो गया। लेकिन ब्रम्हा जी के समझाने उपरांत प्रजापति दक्ष की इच्छा से सती ने भगवान शिव से विवाह किया। कथा पंडाल से संत लवदास जी महाराज ने युवाओं से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने युवा पीड़ी को नशा जैसे जहर से बचने का आह्वान करते हुए कहा कि देश में ऐसी भी ताकतें जो सनातन धर्म पर जहर घोलने की कुचेष्टा कर युवा पीढ़ी का माइंड वास कर कैसे भटकाया जा यह किसी से छुपा नहीं है।
इस मौके पर इस मौके पर मण्डप आचार्य-दी विराजे नौटियाल, मधुवन डिमरी ,पुजारी गणेश प्रसाद बिजल्वाण ,चन्द्रमणी सेमवाल, सरनौल से रेणुका के पुजारी, राम कृष्ण सेमवाल, केशवानंद सेमवाल, राम प्रसाद बहुगुणा, विकास डिमरी, संदीप खंडूरी, मनमोहन बिजल्वाण, राजेश डिमरी, यमदग्नी ऋषी मंदिर समिति अध्यक्ष हरदेव चौहान, प्यारचंद सिंह दरमियान सिंह, वीरेंद्र सिंह, एलएम सिंह, जोगेंद्र सिंह दशरथ सिंह, केंद्र सिंह, भागीराम चौहान, गजेन्द्र सिंह, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष बड़कोट धनवीर रावत, शांति प्रसाद डिमरी आदि समस्त क्षेत्र से हजारों भक्त उपस्थित रहे।
शिव भक्ति के लिए पहले अहंकार दूर करना जरूरी : लवदास
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments