
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में एक ऐसे नेता की कमी हो गई है, जो अपनी साफ-सुथरी छवि और बिना किसी विवाद के लंबा राजनीतिक सफर तय करने के लिए जाने जाते थे।
खंडूरी वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष ऋतू भूषण खंडूरी के पिता थे। विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय से ही उनके निधन की पुष्टि की गई है। खबर फैलते ही प्रदेशभर में मातम छा गया। राजनीति, प्रशासन और समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े तमाम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देनी शुरू कर दी है।
अपने कार्यकाल के दौरान खंडूरी ने कई ऐसे फैसले लिए, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। वह उन गिने-चुने नेताओं में से थे, जिनके खिलाफ कभी कोई बड़ा आरोप नहीं लगा। उनका जाना उत्तराखंड की राजनीति के एक शांत, लेकिन मजबूत स्तंभ का गिरना है। फिलहाल, प्रदेशभर से श्रद्धांजलियों का सिलसिला जारी है।

Recent Comments