गौकशी की घटना में वांछित गैंगस्टर दून पुलिस द्वारा गिरफ्तार, आठ अभियुक्त पहले ही सलाखों क़े पीछे

अभियुक्त के विरुद्ध गैंगस्टर सहित अन्य गंभीर आपराधिक मामले हैं पंजीकृत


देहरादून, दिनांक,10 अप्रैल, 2025: थाना विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत ढालीपुर नदी किनारे दिनांक 31 मार्च, 2025 को कुछ पशु मांस के अवशेष प्राप्त होने के सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना विकासनगर में दी गई लिखित शिकायत के आधार पर मु0अ0सं0 114/2025 धारा- 196(1)/299 भारतीय न्याय संहिता (BNS) व धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया था।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए थे। जिसके अनुपालन में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01 अप्रैल, 2025 को घटना में संलिप्त 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे।
उक्त फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर अभियुक्तों के सभी संभावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप मुखबिर की सूचना पर दिनांक 09 अप्रैल, 2025 को प्राथमिक विद्यालय सहसपुर के पास से घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त आमीर उर्फ लालू पुत्र मुसर्रफ, निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर जिला देहरादून, उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • आमीर उर्फ लालू पुत्र मुसर्रफ, निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर जिला देहरादून, उम्र – 25 वर्ष।
    अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
  • मु0अ0सं0 – 89/2020, धारा – 13 जी एक्ट, थाना सहसपुर जिला देहरादून।
  • मु0अ0सं0 – 20/2024, धारा – 25/4 आर्म्स एक्ट, थाना सहसपुर जिला देहरादून।
  • मु0अ0सं0 – 19/2024, धारा – 429 भारतीय दण्ड संहिता (IPC) व धारा – 3/5/11 गोवंश संरक्षण अधिनियम, थाना सहसपुर जिला देहरादून।
  • मु0अ0सं0 – 27/2025, धारा – 325 भारतीय न्याय संहिता (BNS) व धारा – 3/5/11 गोवंश संरक्षण अधिनियम, थाना सहसपुर जिला देहरादून।
  • मु0अ0सं0 – 11/2025, धारा – 305(ए)/331(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) व धारा – 3/5/11 उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम, थाना सेलाकुई जिला देहरादून।
    पुलिस टीम:
  • उ0नि0 सनोज कुमार, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून।
  • अ0उ0नि0 नौशाद अंसारी।
  • हे0कानि0 255 उमेश।
  • कानि0 857 बृजपाल।
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments