राष्ट्र को विकसित, समृद्ध और शक्तिशाली बनाने की राह में युवाओं का अहम योगदान:  गणेश जोशी  

देहरादून । उत्तराखण्ड यंग थिकर्स फोरम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय युवा संसद के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राष्ट्र को विकसित, समृद्ध और शक्तिशाली बनाने की राह में युवाओं का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर आशा और विश्वास के साथ देख रही है।

देहरादून के दून युर्निवसिटी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपने केवल एक प्रतियोगिता में भाग लेने का नहीं, बल्कि लोकतंत्र को समझने, विचारों को अभिव्यक्त करने और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में स्वयं को तैयार करने का मार्ग चुना है। आज का भारत एक निर्णायक दौर से गुजर रहा है। एक ओर हम दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हैं, अंतरिक्ष से लेकर डिजिटल तकनीक तक नई ऊँचाइयाँ छू रहे हैं; वहीं दूसरी ओर समाज और राजनीति के सामने अनेक चुनौतियाँ भी हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विचारों का मतभेद लोकतंत्र की सुंदरता है, लेकिन राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता हमारी समान पहचान होनी चाहिए। किसी भी लोकतंत्र की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि उसके नागरिक आलोचना भी करें और समाधान भी प्रस्तुत करें; प्रश्न भी पूछें और जिम्मेदारी भी निभाएँ। मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति बहुमत नहीं, बल्कि जागरूक नागरिक होते हैं।

इस अवसर पर दून युर्निवसिटी की कुलपति रेखा डंगवाल, भाजपा की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments