विकास नगर में ‘सरकार आपके द्वार’: शिविर में 1775 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ, मौके पर शिकायतों का निपटारा

देहरादून। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर” के तहत विकास नगर ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय धर्मावाला में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी विनोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया, साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से 1775 लोगों को लाभान्वित किया गया।

शिविर में विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव पुण्डीर, राज्य मंत्री श्याम अग्रवाल और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया, जिन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना की।

शिविर में ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी के समक्ष 214 शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिनमें से 150 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। उप जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, आम जनता को सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत में ऐसे शिविर लगाए जा रहे हैं।

विधायक मुन्ना सिंह चौहान और विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि राज्य सरकार जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के माध्यम से शासन को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। बहुउद्देशीय शिविर इसी सोच का प्रत्यक्ष उदाहरण हैं, जहां एक ही मंच पर आमजन की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को जनता की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने एलोपैथिक में 77, होम्योपैथिक में 15 और आयुर्वेदिक में 52 लोगों की जांच कर मुफ्त दवाइयां वितरित कीं। पशुपालन विभाग ने 17 पशुपालकों को पशु दवाएं उपलब्ध कराईं। राजस्व विभाग ने 7 प्रमाण पत्र जारी किए। रीप परियोजना के तहत 51, डेयरी विभाग ने 86, कृषि विभाग ने 35, उद्यान विभाग ने 22 किसानों को कृषि यंत्र, बीज और पीएम किसान निधि प्रदान की। समाज कल्याण विभाग ने 35 पात्र लोगों को पेंशन स्वीकृत की। जिला पूर्ति विभाग ने 50 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी करवाई। पंचायती राज विभाग ने 11 मामलों का निस्तारण किया। श्रम विभाग ने 6 श्रमिक पंजीकरण योजना के तहत लाभार्थियों को लाभान्वित किया। बाल विकास, एनआरएलएम, श्रम, मत्स्य, विद्युत, पेयजल निगम, शिक्षा, रीप, डेयरी और ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से भी कई लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया गया। सेवायोजन विभाग ने 25 छात्रों को करियर काउंसलिंग दी।

शिविर में तहसीलदार विवेक राजौरी, खंड विकास अधिकारी शक्ति प्रसाद भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य, विभिन्न न्याय पंचायतों के ग्राम प्रधान, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments