जसपाल राणा के निधन पर राज्यपाल और सीएम धामी ने जताया गहरा शोक, बोले – उत्तराखंड ने खोया अपना गौरव

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज एवं पद्मश्री जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। दोनों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय वेदना को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड का नाम रोशन करने के साथ ही भारतीय निशानेबाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और युवा खिलाड़ियों को दिशा देने में जसपाल राणा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने इसे प्रदेश और खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जसपाल राणा ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा और अथक परिश्रम से न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश का नाम विश्व मंच पर गौरवान्वित किया। निशानेबाजी में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने अनगिनत युवा खिलाड़ियों को प्रेरित कर उन्हें खेल में उत्कृष्टता के मार्ग पर अग्रसर किया। सीएम ने उनके निधन को राष्ट्र, प्रदेश और खेल जगत के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति करार दिया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments