हर घर तिरंगा अभियान के तहत गढ़वाल विश्वविद्यालय में निकली भव्य बाइक रैली

बिड़ला परिसर से चौरास तक गूंजे देशभक्ति के नारे, विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

श्रीनगर (गढ़वाल) । हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति और जन-जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली का शुभारंभ बिड़ला परिसर से हुआ। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के नोडल अधिकारी प्रो. महावीर सिंह नेगी और अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) प्रो. ओ.पी. गुसाईं ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभागी देशभक्ति के नारों के साथ बिड़ला परिसर से मुख्य बाजार और राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए चौरास परिसर पहुंचे। इसके बाद रैली वापस बिड़ला परिसर लौटकर संपन्न हुई।

इस अवसर पर प्रो. महावीर सिंह नेगी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान महज औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति चेतना जगाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हाथों में लेकर युवाओं का सड़कों पर निकलना समाज को एकजुटता और राष्ट्र निर्माण का संदेश देता है।

प्रो. ओ.पी. गुसाईं ने कहा कि तिरंगा देश की राष्ट्रीय अस्मिता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह ध्वज सभी मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में एकजुट होने और देश के विकास में योगदान देने की प्रेरणा देता है।

रैली में डॉ. गांधी चौहान, एनसीसी अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुंवर, एनएसएस विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. राकेश नेगी, निदेशक स्पोर्ट्स प्रो. जेपी मेहता, डॉ. मोहित बिष्ट, डॉ. गुरदीप, शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-कर्मचारी, सुदीप, मनोज, लाइब्रेरियन डॉ. हर सिंह बिष्ट, संपत्ति अधिकारी हिमांशु नेगी, सुरक्षा अधिकारी हेम जोशी, छात्र संघ उपाध्यक्ष शशांक नौटियाल, अखिल राणा सहित विभिन्न छात्र प्रतिनिधि, शिक्षक, कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments