देहरादून। चिकित्सा क्षेत्र में लगातार नई ऊँचाइयाँ छू रहा ग्राफिक एरा हॉस्पिटल एक बार फिर सम्मानित हुआ है। प्रतिष्ठित ईटी लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड नॉर्थ 2025 में हॉस्पिटल को दो प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए।
दिल्ली के एक नामी होटल में आयोजित भव्य समारोह में अभिनेता अनुपम खेर की मौजूदगी में यह अवार्ड वितरित किए गए। ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज को “सर्वश्रेष्ठ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल” और “स्टूडेंट इंफ्रास्ट्रक्चर में उत्कृष्टता” श्रेणियों में सम्मान प्राप्त हुआ।
पहला पुरस्कार जीई ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कमल घनसाला ने ग्रहण किया, जबकि दूसरा अवार्ड हॉस्पिटल की ओर से मेडिकल डायरेक्टर डॉ. पुन्य नारायण ने स्वीकार किया।
ग्राफिक एरा हॉस्पिटल प्रदेश में अपनी आधुनिक चिकित्सा सेवाओं और जटिल सर्जरी के लिए लगातार पहचान बना रहा है। हाल ही में यहां की चिकित्सक टीम ने कुशिंग्स सिंड्रोम के मरीज का बिना ब्रेन खोले सफल ऑपरेशन कर चिकित्सा जगत में नई मिसाल कायम की थी।

Recent Comments