गुरुकुल कांगड़ी शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन: रजनीश को अध्यक्ष व नरेन्द्र को महामंत्री की कमान

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन की आमसभा की बैठक शनिवार को प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में वर्ष 2026 के लिए सर्वसम्मति से रजनीश भारद्वाज को अध्यक्ष तथा नरेन्द्र मलिक को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कर्मचारियों के हितों और विश्वविद्यालय के अधिकारों की रक्षा हेतु संघर्ष और अधिक मजबूती से जारी रहेगा। यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि सिद्धांतों की लड़ाई है। यूनियन के सभी सदस्य भारत सरकार द्वारा निर्देशित अधिनियम 2023 के अनुसार विश्वविद्यालय के संचालन को सुनिश्चित करने के लिए एकजुट हैं और यह प्रयास भविष्य में भी जारी रहेगा।

बैठक में संगठन के वरिष्ठ सदस्यों शत्रुघ्न झा, प्रकाश चन्द्र तिवाड़ी, विरेन्द्र सिंह, राजकुमार, सुनील भगत, चरणजीत, सुशील रौतेला, डॉ. गौरवदीप सिंह भिण्डर, महेश जोशी, मंजु नेगी, नीरज बिडला, अंकित कृष्णात्री, धर्मेन्द्र बिष्ट, आशीष थपलियाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया और ढोल—नगाड़ों की थाप पर वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम का संचालन दीपक वर्मा ने किया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments