डॉलर के मुकाबले पतला होता रुपया व सोने चांदी की कीमतें बता रही देश की खस्ता हालत
देहरादून: डॉलर के मुकाबले आज रुपया लगातार दुबला होता जा रहा है और पिछले लम्बे समय से नब्बे रुपया प्रति डालर पार है और सोना और चांदी जिस तरह महंगा हुआ है उससे देश की आर्थिक सेहत का अंदाजा लगाया जा सकता है लेकिन केंद्र की सरकार देश के आर्थिक प्रबंधन व आर्थिक सेहत के बारे में गुमराह करने वाले बनावटी और झूठे आंकड़े पेश कर रही है यह बात आज एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री सरदार हरदीप पूरी के द्वारा देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता की प्रतिक्रिया में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने वर्ष २००६ २७ के बजट में मनरेगा जैसी क्रांतिकारी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को समाप्त कर उसकी जगह जी राम जी जैसी एक योजना जिसके चलने की कोई गारंटी नहीं। लागू करने का प्रावधान किया और कृषि तथा शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण सेक्टरों को कमजोर किया। श्री धस्माना ने कहा कि विज्ञान प्रौद्योगिकी शोध व उच्च शिक्षा के क्षेत्रों के लिए इस सरकार के पास कोई दृष्टि नहीं है और जिस विभाग के श्री पूरी मंत्री हैं उसका सबसे बड़ा स्तंभ ओएनजीसी ही आज खतरे में है क्योंकि केंद्र की सरकार को तेल व गैस के क्षेत्र में ओएनजीसी व गेल को नहीं बल्कि अंबानी और अदाणी को मजबूत करना है। श्री धस्माना ने कहा कि कुल मिला कर केंद्र सरकार का बजट २०२६ निराशा जनक है।

Recent Comments