बोलने में असमर्थ बुजुर्ग महिला को परिजनों से मिलाकर हरिद्वार पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

सोशल मीडिया, मंदिर-मस्जिदों से ऐलान के बाद परिजन पहुंचे कोतवाली मंगलौर, जताया आभार

मंगलौर । कोतवाली मंगलौर पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए बोलने में असमर्थ एक बुजुर्ग महिला को उसके परिजनों से सकुशल मिलवा दिया। महिला के परिजनों ने अपनी बुजुर्ग सदस्य को सुरक्षित पाकर हरिद्वार पुलिस का भावुक होकर आभार जताया।

जानकारी के अनुसार रविवार को सूचना मिली कि कस्बा मंगलौर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला अकेली घूम रही है, जो बोलने में असमर्थ है। सूचना मिलते ही महिला कांस्टेबल को मौके पर भेजा गया और बुजुर्ग महिला को सुरक्षित कोतवाली लाया गया। पुलिस ने महिला से उसके नाम-पते की जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन उसके बोलने में असमर्थ होने के कारण पहचान कर पाना चुनौतीपूर्ण बना रहा।

इसके बाद मंगलौर पुलिस ने महिला की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। साथ ही मंदिरों और मस्जिदों से भी महिला के संबंध में ऐलान करवाया गया। पुलिस की इस पहल का जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आया और महिला के परिजन कोतवाली मंगलौर पहुंच गए।

पुलिस ने आवश्यक पुष्टि के बाद बुजुर्ग महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपनी परिजन को सकुशल पाकर परिवार के लोग भावुक नजर आए और उन्होंने हरिद्वार पुलिस, विशेषकर कोतवाली मंगलौर टीम का धन्यवाद किया।

यह पूरा घटनाक्रम एक बार फिर साबित करता है कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि मानवीय सरोकारों में भी समाज का सच्चा सहारा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments