

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के निकट और रोशनाबाद क्षेत्र में भी चला पौधरोपण अभियान
हरिद्वार, 16 जुलाई। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) की ओर से बुधवार को बड़े पैमाने पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देशन में संचालित हुआ।
अभियान के दौरान गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर के आसपास तथा रोशनाबाद क्षेत्र में भी पौधे लगाए गए। रोपे गए पौधों में बेलपत्र, नीम, बरगद, जामुन, गुलमोहर, कवेली, पीपल, कचनार और अमलतास जैसी छायादार व पर्यावरण के लिहाज से उपयोगी प्रजातियां शामिल रहीं। प्राधिकरण के अनुसार इस पहल का मकसद पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाना और हरित उत्तराखण्ड के संकल्प को और मजबूत बनाना है।

कार्यक्रम में सचिव प्रत्यूष सिंह, सहायक अभियंता प्रशांत सेमवाल, उद्यान अधिकारी आशाराम जोशी सहित प्राधिकरण के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Recent Comments