भारी बारिश का कहर: दून पुलिस अलर्ट मोड पर, नदी-नालों के किनारे जाने पर सख्त पाबंदी, श्रीनगर डैम से पानी छोड़े जाने पर ऋषिकेश में मंडराया खतरा

एसएसपी देहरादून खुद कर रहे मॉनिटरिंग, लाउड हेलर से लोगों को किया जा रहा सचेत, गंगा घाटों पर तैनात रहीं पुलिस टीमें

देहरादून। देहरादून सहित पहाड़ी जनपदों में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने दून पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा है। एसएसपी खुद हर स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, वहीं सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार भ्रमणशील रहकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

नदी-नालों के जलस्तर में हो रही लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए पुलिस टीमें रात से ही किनारे वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात हैं। लाउड हेलर के जरिए लोगों को नदी-नालों के किनारे न जाने की चेतावनी दी जा रही है, वहीं संवेदनशील स्थानों पर मौजूद लोगों को हटाकर सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है।

इसके अलावा श्रीनगर डैम से पानी छोड़े जाने के कारण ऋषिकेश क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति बन गई है। इसे देखते हुए पुलिस टीमें लगातार गंगा घाटों पर गश्त करते हुए लोगों को सतर्क कर रही हैं और नदी किनारे न जाने की सख्त हिदायत दे रही हैं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments