स्थानीय बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों की कीमत पर हाईवे निर्माण नहींः जिलाधिकारी

देहरादून, 25 मार्च 2025(आरएनएस )जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में बल्लुपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एनएचएआई के अधिकारियों और संबंधित ग्रामीणों की उपस्थिति में दोनों पक्षों की बात सुनी गई।

जिलाधिकारी ने एनएचएआई को निर्देशित किया कि ग्रामीणों द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों पर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने अंडरपास की सुरक्षा की तकनीकी रिपोर्ट मानसून के दृष्टिकोण से प्रमाणित करने को भी कहा। साथ ही, नाले पर बने अंडरपास को जलभराव की दृष्टि से पूर्ण सुरक्षित प्रमाणित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि हाईवे निर्माण योजना में खामियों को सुधारना आवश्यक है क्योंकि स्थानीय बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को नजरअंदाज करके निर्माण संभव नहीं है। अंडरपास की तकनीकी रिपोर्ट तुरंत ग्रामीणों के साथ साझा की जाए और यदि इन निर्देशों की अनदेखी हुई तो संबंधित मामले में प्रतिकूल रिपोर्ट माननीय उच्च न्यायालय को दी जाएगी।

बैठक में उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, एनएचएआई के मैनेजर राहुल मीना, अधिकारी सुमित कुमार सिंह, आरके दिनकर, ओमप्रकाश सिंह और ग्रामीण प्रतिनिधि मौ आबिद, हनीफ आबिद, सराफत अली, मोहसिन अली, सुमन भट्ट और संजय दत्त भट्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments