पानीपत,25फरवरी2025।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत में एक कार्यक्रम में कहा कि विपक्ष ने विधानसभा चुनावों के दौरान नौकरी बेचने की बातें कही थी, जिससे युवाओं के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने बिना पर्ची-बिना खर्ची के मेरिट पर युवाओं को नौकरी देने का काम किया है।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज युवाओं का सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है और यह वातावरण बना है कि जो योग्य होगा वो नौकरी पाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले उन्होंने 25 हजार से ज्यादा युवाओं को ज्वाइनिंग देने का काम किया।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पानीपत में उद्योग की अपार संभावनाएं हैं और #MSME उद्योग इस दिशा में बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। सरकार ने MSME उद्योग को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर एप्रोच पर चलते हुए एक ब्लॉक – एक उत्पाद की अवधारणा को लागू किया है, ताकि व्यापार को बढ़ावा मिल सके।

Recent Comments