आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह 2026 में 1,277 स्नातकों को डिग्रियां, अजीत डोभाल और जनरल राजा सुब्रमणि रहे विशेष अतिथि

रुड़की । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के दीक्षांत समारोह 2026 के पहले दिन शनिवार को 1,277 स्नातक विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। दो दिवसीय इस आयोजन में कुल 2,701 डिग्रियां वितरित की जा रही हैं, जो संस्थान के इतिहास में अब तक की सर्वाधिक संख्या है। इस वर्ष पहली बार पांच वर्षीय ड्युअल डिग्री कार्यक्रम (बीएस-एमएस) के तहत भी डिग्रियां प्रदान की गईं।

समारोह के मुख्य अतिथि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल रहे, जिन्हें ऑनोरिस कौसा उपाधि से सम्मानित किया गया। विशेष अतिथि के रूप में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि उपस्थित रहे, जबकि बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष हरीश साल्वे ने समारोह की अध्यक्षता की। श्रीवरदन बालाजी को प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल मिला, जो जेईई (एडवांस्ड) में सर्वाधिक सीजीपीए प्राप्त करने वाले स्नातक हैं। अन्य पदक विजेताओं में नवनीत कुमार, आशी जैन, रूपम तनेजा और सुकृत जिंदल शामिल हैं।

आईआईटी रुड़की ने क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2026 में वैश्विक स्तर पर 335वां और राष्ट्रीय स्तर पर 7वां स्थान हासिल किया है, जबकि एनआईआरएफ 2025 में ओवरऑल में 7वां, इंजीनियरिंग में 6वां और वास्तुकला में लगातार पांचवें वर्ष शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। संस्थान ने 136 पेटेंट आवेदन दाखिल किए, 144 पेटेंट स्वीकृतियां प्राप्त कीं और 11 फैकल्टी-नेतृत्व वाले स्टार्टअप की स्थापना में सहयोग दिया।

दीक्षांत समारोह में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि (PVSM, AVSM, SM, VSM) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका पर जोर दिया और उन्हें उत्कृष्टता तथा राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। वहीं, आईआईटी रुड़की के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष और भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने और उत्कृष्टता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

दीक्षांत समारोह का दूसरा दिन 20 सितंबर 2026 को होगा, जिसमें 1,424 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर और पीएचडी डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। आईआईटी रुड़की की ओर से सभी स्नातकों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments