मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अहम बैठक: 28 फरवरी तक नए आपराधिक कानूनों का शत-प्रतिशत कार्यान्वयन सुनिश्चित

चंडीगढ़,11फरवरी2025। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 28 फरवरी तक तीन नए आपराधिक कानूनों के समुचित कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गृह विभाग के अंतर्गत पुलिस, जेल, अभियोजन और फॉरेंसिक विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने नए कानूनों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए जरूरी ढांचागत विकास और कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस थानों में हाई स्पीड इंटरनेट, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, और जीरो FIR मॉनिटरिंग की व्यवस्था को तेजी से लागू करने का निर्देश दिया, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।

इस दौरान, मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देशित किया कि गवाहों की गवाही के लिए अदालतों के साथ समन्वय करके वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था बनाई जाए। इसके अलावा, फॉरेन्सिक मोबाइल वैन की संख्या को 23 से बढ़ाकर 40 करने का निर्णय लिया गया, ताकि फॉरेन्सिक जांच प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

मुख्यमंत्री की यह पहल प्रदेश में न्याय व्यवस्था को और भी मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे नागरिकों को त्वरित और निष्पक्ष न्याय प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments