राशन कार्डधारकों के लिए जरूरी खबर: 31 जुलाई तक हर हाल में उठा लें जुलाई का खाद्यान्न, नहीं तो रह जाएंगे वंचित

जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने ई-पॉस मशीन से तय समय सीमा में राशन उठाने की अपील की

देहरादून । जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने जनपद के समस्त राशन कार्डधारकों को महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया कि भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में जुलाई, अगस्त एवं सितंबर 2026 माह की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया जनपद के सभी उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) के माध्यम से जुलाई 2026 से शुरू कर दी गई है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जुलाई माह का खाद्यान्न केवल 31 जुलाई 2026 तक ही उचित दर विक्रेताओं की ई-पॉस मशीन के माध्यम से प्राप्त किया जा सकेगा। इसके बाद यह सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी।

उन्होंने जनपद के सभी राशन कार्डधारकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम उचित दर विक्रेता से 31 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से जुलाई माह का खाद्यान्न प्राप्त करना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न से वंचित न रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments