सेलाकुई फार्मा सिटी में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे पर लगाम लगाने को दवाओं के सैंपल जब्त

देहरादून । नशे के खिलाफ सख्ती बढ़ाते हुए देहरादून पुलिस ने सेलाकुई स्थित फार्मा सिटी की कंपनियों में औषधि विभाग के साथ मिलकर औचक निरीक्षण किया। संदिग्ध दवाओं के सैंपल उठाकर इन्हें प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर थाना सेलाकुई की टीम ने यह कार्रवाई की। एसएसपी ने सभी थानों को मादक पदार्थों की तस्करी रोकने, अभियुक्तों के खिलाफ सख्ती बरतने और औषधि विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर फार्मास्यूटिकल कंपनियों व मेडिकल स्टोर्स का नियमित निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं।

उक्त निर्देशों का पालन करते हुए 4 फरवरी को सेलाकुई पुलिस ने फार्मा सिटी की कंपनियों का छापा मारा। निरीक्षण के दौरान औषधि विभाग की टीम ने दवाओं की गुणवत्ता परखी और कुछ संदिग्ध नमूने एकत्र किए। इन सैंपल्स की लैब रिपोर्ट में कोई अनियमितता मिलने पर संबंधित कंपनियों के खिलाफ कानूनी धारा तामील की जाएगी।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उ.नि. पी.डी. भट्ट, व.उ.नि. जितेंद्र कुमार, उ.निरी. संतोष बिष्ट (अभिसूचना इकाई) और हे.कां. महेंद्र शामिल रहे। वहीं, औषधि विभाग से औषधि निरीक्षक मनिंदर सिंह राणा ने सहयोग किया।

यह कार्रवाई नशे की सप्लाई चेन पर पुलिस की बढ़ती सतर्कता को दर्शाती है, जिससे सेलाकुई क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को मजबूती मिलेगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments