स्थायी लोक अदालत के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन, आमजन को मिलेगा त्वरित न्याय

सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवादों का होगा सरल एवं शीघ्र समाधान

पौड़ी। जनपद मुख्यालय में बीजीआर परिसर पौड़ी के समीप स्थायी लोक अदालत के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन जिला जज एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी धर्म सिंह ने किया। इस अवसर पर स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली तथा आमजन को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गयी।

जिला जज ने कहा कि स्थायी लोक अदालत के माध्यम से आमजन को सरल, सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवादों के समाधान के लिए यह महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि लोगों को अपने विवादों के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से लंबी और जटिल न्यायिक प्रक्रिया से न गुजरना पड़े।

उन्होंने कहा कि स्थायी लोक अदालत के माध्यम से सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से संबंधित विवादों का सरल एवं शीघ्र समाधान कराया जाता है। इससे आम नागरिकों को न्याय प्राप्त करने में होने वाली कठिनाइयों को कम करने के साथ ही सामान्य एवं जरूरतमंद वर्ग को सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शहज़ाद ए. वाहिद, सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाज़िश कलीम, सिविल जज अमित भट्ट, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमल प्रसाद बमराणा, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल महेश बलूनी, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार, पीएलवी जगमोहन डांगी, स्थायी लोक अदालत के सदस्य सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments