काशीपुर(आरएनएस)। उत्तराखंड में वर्ष 2024 में भारतीय दण्ड संहिता/बीएनएस के अन्तर्गत दण्डनीय महिला अपहरण, हत्या, चोरी के अपराधों में तो 2022 और 2023 की तुलना में बढ़ोत्तरी हुई हैं लेकिन बलात्कार, लूट, डकैती, दहेज हत्या जैसे अपराधों में कमी आयी है। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट को पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ। पुलिस मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक (कार्मिक) शाहजहां जावेद खान ने भादवि/बीएनएस के तीन वर्षीय तुलनात्मक अपराध आंकड़ों का विवरण उपलब्ध कराया है।
उपलब्ध अपराध विवरण के अनुसार वर्ष 2024 में भारतीय दण्ड संहिता/भारतीय न्याय संहिता में दण्डनीय 17278 गंभीर अपराध हुये जो 2022 की तुलना 3 प्रतिशत कम हैं। 2022 में 17863, वर्ष 2023 में 17776 अपराध दर्ज हुये थे।
वर्ष 2024 में 2022 की तुलना में बलात्कार के अपराधों में 10 प्रतिशत, डकैती में 50 प्रतिशत, लूट में 22, वाहन लूट में 27, स्नैचिंग में 49, गृह भेदन (कूूमल आदि) में 19, वाहन चोरी में 17 प्रतिशत, दहेज हत्या में 60 प्रतिशत तथा अन्य गंभीर अपराधों में 9 प्रतिशत की कमी हुई है जबकि चोरी में 9 प्रतिशत, हत्या में 5 प्रतिशत, बलवा में 5 प्रतिशत, हत्या के लिए अपहरण में 100 प्रतिशत, महिला अपहरण में 91 प्रतिशत अन्य अपहरण में 144 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
वर्ष 2024 में उत्तराखंड में महिला अपहरण, हत्या, चोरी के अपराधों में बढ़ोत्तरी
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments