झंडा मेला क्षेत्र का निरीक्षण, एसपी सिटी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

देहरादून । श्री झंडा जी के आरोहण के साथ 8 मार्च को शुरू होने वाले झंडा मेले को लेकर एसपी सिटी देहरादून ने मेला स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेले में बाहरी राज्यों व जनपदों से आने वाले भारी संख्या में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से त्रुटिरहित इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।

एसपी सिटी ने अधिकारियों को सीसीटीवी कैमरों और ड्रोनों के माध्यम से समूचे मेला क्षेत्र पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही अराजक या संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने हेतु सादे वस्त्रों में पुलिस बल तैनात करने को कहा। मेला क्षेत्र के आसपास आवश्यकतानुसार रूफटॉप ड्यूटी लगाने और किसी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी टीमों की नियुक्ति के भी आदेश जारी किए गए।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments