इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स मीट 17 मई से

देहरादून। इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (IOL) रायपुर, देहरादून में 17 एवं 18 मई 2026 को दो दिवसीय इंटर यूनिट एनुअल एथलेटिक्स मीट 2025-26 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं आईओएल स्पोर्ट्स स्टेडियम, रायपुर में आयोजित होंगी, जिसमें पुरुष, महिला, वरिष्ठ वर्ग तथा दिव्यांग कर्मचारी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग करेंगे।

जारी अस्थायी कार्यक्रम (टेंटेटिव शेड्यूल) के अनुसार प्रतियोगिता का शुभारंभ 17 मई, रविवार को दोपहर 3:30 बजे 100 मीटर दौड़ से होगा। पहले दिन 100 मीटर दौड़ के मुकाबले पुरुष, 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तथा महिला वर्ग में आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा शॉटपुट की स्पर्धाएं पुरुष, वरिष्ठ पुरुष, महिला एवं दिव्यांग पुरुष वर्ग में होंगी। दिन का समापन 400 मीटर पुरुष वर्ग की फाइनल प्रतियोगिता से होगा।

दूसरे दिन 18 मई, सोमवार को सुबह 7 बजे 1500 मीटर दौड़ से खेलों की शुरुआत होगी। इसके बाद 200 मीटर, 400 मीटर, जैवलिन थ्रो तथा लॉन्ग जंप जैसी स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरुष, महिला और 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजन समिति के अनुसार खिलाड़ियों के बिब नंबर 17 मई को दोपहर 2:30 बजे टीम कोच एवं मैनेजर को स्पोर्ट्स ग्राउंड में वितरित किए जाएंगे। समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर कार्यक्रम में परिवर्तन किया जा सकता है।

प्रतियोगिता को लेकर कर्मचारियों और खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है तथा बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

यहां देखें कार्यक्रम

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments