राजेश खन्ना को युगों-युगों तक नहीं भुला पाएगा भारत: 14वीं पुण्यतिथि पर धीरेंद्र प्रताप ने किया याद

दिल्ली के चाणक्यपुरी स्मारक पर सैकड़ों प्रशंसकों ने दी सुपरस्टार को श्रद्धांजलि, फिल्मी गीतों के बीच जरूरतमंदों को कराया भोजन

नई दिल्ली/देहरादून। हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित उनके स्मारक पर एक भावभीना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राजेश खन्ना पिछली सदी के महानतम अभिनेताओं में से एक थे, जिन्हें सदियों तक भुलाया नहीं जा सकता।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि राजेश खन्ना ने अपने फिल्मी सफर में अभिनय के नए कीर्तिमान स्थापित किए। उन्होंने बताया कि 1970 से 1985 के बीच करीब 15 वर्षों के दौर में उनकी अनेक फिल्में सुपरहिट रहीं, जिसने उन्हें दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए बसा दिया।

पत्रकार, लेखक और राजेश खन्ना के करीबी साथी सुनील नेगी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान सुपरस्टार की अभिनीत फिल्मों के गीत गाए गए, जिन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए। इस मौके पर मौजूद जरूरतमंद और गरीब लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments