ट्रंप के टैरिफ एक्शन से सहमा भारतीय बाजार, निवेशकों को 5 मिनट में लगा 5 लाख करोड़ का झटका

नई दिल्ली ,04 फरवरी।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल मची हुई है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स 700 अंक से अधिक लुढक़ गया है, जबकि निफ्टी में भी भारी गिरावट देखने को मिली है।
अमेरिका ने कनाडा और मैक्सिको से आने वाले सामानों पर 25त्न और चीन से आने वाले सामानों पर 10त्न का टैरिफ लगाने का फैसला किया है। ट्रंप का यह फैसला वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंकाओं को बढ़ा रहा है।
ट्रंप के इस फैसले का भारतीय शेयर बाजार पर गहरा असर पड़ा है। सेंसेक्स आज 77,063.94 पर खुला था, लेकिन दिन में यह 76,756.09 के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 23,319.35 अंक पर खुला था और दिन में यह 23,222 तक लुढक़ गया। सुबह 10.35 बजे तक निफ्टी 201.05 अंक की गिरावट के साथ 23,281.10 पर और सेंसेक्स 579 अंक की गिरावट के साथ 76,926.57 पर ट्रेड कर रहा था। इस गिरावट से निवेशकों के करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये महज 5 मिनट में साफ हो गए।
जियोजीत फाइनेंशियल से जुड़े विजयकुमार का कहना है कि ट्रंप का यह फैसला मैक्सिको और कनाडा से गैरकानूनी तरीके से पलायन करवाने के लिए लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप अन्य देशों के खिलाफ भी इस तरह का हथियार अपना सकते हैं। चीन पर 10त्न का टैरिफ लगाने से भी वैश्विक व्यापार पर असर पड़ सकता है।
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार घाटा काफी अधिक है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि ट्रंप भारत पर भी टैरिफ लगा सकते हैं। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments