होली पर मिलावटखोरों पर सख्त वार: DM प्रशांत आर्य के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

उत्तरकाशी। होली के त्योहार को देखते हुए नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशानुसार खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने सक्रियता दिखाई और जिले में मिलावटखोरों के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है। सहायक आयुक्त अश्वनी कुमार सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत सिंह चौहान के नेतृत्व में विभागीय टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया।

इस दौरान मातली, बाड़ेथी, चिन्यालीसौड़, डुंडा, उत्तरकाशी मुख्य बाजार, जोशियाड़ा और ज्ञानसू जैसे प्रमुख बाजारों में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। अधिकारियों ने व्यापारियों को स्वच्छता मानकों का पालन करने और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही बेचने के कड़े निर्देश दिए हैं।

सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों की शुद्धता पर संदेह होने पर टीम द्वारा अब तक कुल 19 नमूने संग्रहित किए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से 05 मावा, 02 घी, 02 रिफाइंड तेल, 02 दूध के साथ-साथ पापड़, सूजी, खांडसारी, तिल तेल, काजू कतली, बेसन, हल्दी पाउडर और मिल्क केक का एक-एक नमूना शामिल है। इन सभी नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेज दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि लैब से जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी प्रकार मिलावट या अशुद्धि मिलती है है तो संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments