अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

मसूरी, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद, मसूरी द्वारा टाउन हॉल में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग कर नागरिकों को नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत योग की जन्मभूमि है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रस्ताव को 177 देशों का समर्थन प्राप्त हुआ, जिसके परिणामस्वरूप आज विश्वभर के देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की प्रभावी पद्धति है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

कार्यक्रम में योगाचार्य कोमल सेमवाल ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी।

नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन और बदलती जीवनशैली में स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, सभासद रणवीर कंडारी, पवन थलवाल, अनीता सक्सेना, गुडमोहन राणा, विजय रमोला, आईटीबीपी के जवान, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, धन प्रकाश, मनमोहन कर्णवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments