आईटीबीपी ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को आईटीबीपी के क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा और एमडीएस अल्मोड़ा की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का उद्देश्य स्थानीय जनता में राष्ट्र प्रेम की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। तिरंगा यात्रा कैंप परिसर से आरंभ होकर कोसी बाजार तक निकाली गई, जिसमें आईटीबीपी क्षेत्रीय मुख्यालय और एमडीएस के लगभग 150 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। पूरे मार्ग में तिरंगे की शान के साथ देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। बारिश के बावजूद तिरंगा यात्रा में जवानों का जोश देखने लायक था। यात्रा के दौरान स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में मार्ग के किनारे मौजूद रहे और देशभक्ति के इस माहौल में सम्मिलित होते गए। इस अवसर पर आईटीबीपी क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा के उप महानिरीक्षक रवि कुमार पंडिता ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 15 अगस्त को भारत अपनी स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ मनाएगा। इससे पूर्व देशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें यह तिरंगा यात्रा भी शामिल है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नागरिकों के मन में देश के प्रति गर्व और समर्पण की भावना प्रबल होती है। रवि कुमार पंडिता ने सभी को तिरंगे के सम्मान को बनाए रखने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संदेश दिया। उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस यात्रा से निश्चित रूप से स्थानीय लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना और गहरी होगी। यहाँ यात्रा में सेनानी सुनील कुमार, द्वितीय कमान चेतन समयाल, उप सेनानी जगमोहन रावत, सहायक सेनानी दीपक सिंह नगन्याल, जगदीश मासीवाल, पवन कुमार, द्वितीय कमान अजय कुमार राजपूत, निरीक्षक जीडी विनोद कुमार, राजेंद्र प्रसाद, मो. अफजल खान, सुरेश कुमार, दीवान सिंह कड़ाकोटी, लीलाराम स्वामी आदि शामिल रहे।  — 01
अल्मोड़ा(आरएनएस)।  आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को आईटीबीपी के क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा और एमडीएस अल्मोड़ा की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का उद्देश्य स्थानीय जनता में राष्ट्र प्रेम की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। तिरंगा यात्रा कैंप परिसर से आरंभ होकर कोसी बाजार तक निकाली गई, जिसमें आईटीबीपी क्षेत्रीय मुख्यालय और एमडीएस के लगभग 150 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। पूरे मार्ग में तिरंगे की शान के साथ देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। बारिश के बावजूद तिरंगा यात्रा में जवानों का जोश देखने लायक था। यात्रा के दौरान स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में मार्ग के किनारे मौजूद रहे और देशभक्ति के इस माहौल में सम्मिलित होते गए। इस अवसर पर आईटीबीपी क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा के उप महानिरीक्षक रवि कुमार पंडिता ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 15 अगस्त को भारत अपनी स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ मनाएगा। इससे पूर्व देशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें यह तिरंगा यात्रा भी शामिल है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नागरिकों के मन में देश के प्रति गर्व और समर्पण की भावना प्रबल होती है। रवि कुमार पंडिता ने सभी को तिरंगे के सम्मान को बनाए रखने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संदेश दिया। उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस यात्रा से निश्चित रूप से स्थानीय लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना और गहरी होगी। यहाँ यात्रा में सेनानी सुनील कुमार, द्वितीय कमान चेतन समयाल, उप सेनानी जगमोहन रावत, सहायक सेनानी दीपक सिंह नगन्याल, जगदीश मासीवाल, पवन कुमार, द्वितीय कमान अजय कुमार राजपूत, निरीक्षक जीडी विनोद कुमार, राजेंद्र प्रसाद, मो. अफजल खान, सुरेश कुमार, दीवान सिंह कड़ाकोटी, लीलाराम स्वामी आदि शामिल रहे।  

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments