करण माहरा का परिवर्तन संकल्प यात्रा में सरकार पर हमला, महंगाई-बेरोजगारी और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

अल्मोड़ा । उत्तराखंड कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत सोमेश्वर में आयोजित जनसभा में पार्टी नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य प्रदेश की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और जनहित के मुद्दों पर लोगों को एकजुट करना है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था से परेशान है, जबकि सरकार इन मुद्दों के समाधान के बजाय प्रचार-प्रसार में व्यस्त है।

उन्होंने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों से आम लोगों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लाखों शिक्षित युवा रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन रिक्त पदों पर समय से भर्ती नहीं हो रही है। भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं को उन्होंने युवाओं के साथ अन्याय बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। करण माहरा ने अयोध्या के राम मंदिर परिसर में हुई चोरी की घटना का उल्लेख करते हुए धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की। महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय हैं और सरकार को इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचकर जनता की आवाज को मजबूत करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान किसानों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, व्यापारियों और समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का प्रयास है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि कांग्रेस जनहित, पारदर्शिता और जवाबदेही के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से परिवर्तन संकल्प यात्रा को सफल बनाने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

सभा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश भाकुनी, ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज नयाल, राजू भट्ट, बहादुर मेहता, राजेंद्र बिष्ट, रमेश भंडारी, जिला पंचायत सदस्य कुंदन भंडारी, संतोष कुमार, निशा कनवाल, भुवन दोसाद, आनंद बिष्ट, नारायण दत्त पांडे, निर्मल रावत, गजेंद्र फर्त्याल, नवीन कोहली, कमल बिष्ट, रंजीत नयाल, ललित मेहता, गोपाल कनवाल, दिनेश पिलख्वाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments