खानपुर विधायक ने गांवों का दौरा कर जाना लोगों का हाल

रुड़की ।  खानपुर विधायक उमेश कुमार ने रविवार शाम को क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बात करके उनकी समस्याएं सुनी। विधायक ने ग्रामीणों की मदद करने के साथ ही सरकार से उनके नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया है। गंगा और सोलानी नदी के पानी की वजह से खानपुर क्षेत्र के कई गांवों में अधिक नुकसान हुआ है। वहां गन्ना, धान और चारे की हजारों बीघा फसलें अभी तक बरसात के पानी से लबालब भारी हुई हैं। यही नहीं कई गांवों की आबादी भी चारों तरफ से पानी से घिरी हुई है। रविवार शाम खानपुर विधायक उमेश कुमार ने दल्लावाला, शेरपुर बेला, चंद्रपुरी कलां, चंद्रपुरी खुर्द, माड़ाबेला और दाबकी खेड़ा गांव का दौरा किया। इस दौरान विधायक ने वहां ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के चलते खेती के कामकाज हफ्ते भर से ठप पड़े हैं। मजदूर को काम नहीं मिल रहा है, जिसके चलते उनके परिवार पैसे की तंगी का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने पालतू पशुओं के लिए हरे चारे की समस्या को भी विधायक के सामने रखा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments