पौड़ी। एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में कोटद्वार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ₹3000 के इनामी वांछित अभियुक्त सोनू शर्मा को बिजनौर से गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि कोतवाली कोटद्वार में पंजीकृत अपराध संख्या- 77/25, धारा 305(A)/317(2)/331 बीएनएस से संबंधित सोनू शर्मा काफी समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। एसएसपी पौड़ी ने सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे।
कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया था। टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश एवं सुरागरसी की कार्रवाई की। आखिरकार पुलिस टीम ने सोनू शर्मा को दिनांक 28.02.2026 को जनपद बिजनौर उ0प्र0 से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम मे उप निरीक्षक विनोद चपराना,उप निरीक्षक सुशील चौधरी, हेड कांस्टेबल करन यादव शामिल थे।

Recent Comments