कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को कैनाल रोड में प्रस्तावित वाइन शॉप के संबंध में ज्ञापन सौंपते स्थानीय लोग

देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर कैनाल रोड क्षेत्र के स्थानीय लोगों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कैनाल रोड स्थित घनी आबादी वाले क्षेत्र में प्रस्तावित वाइन शॉप के संबंध मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने से असामाजिक गतिविधियों में वृद्धि की आशंका है, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी हो सकती है। उन्होंने मंत्री गणेश जोशी से अनुरोध करते हुए उक्त दुकान को न खोलने की मांग की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले में जनभावनाओं के अनुरूप आवश्यक एवं उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उनका आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर नरेश पुंज, पूर्व पार्षद कमल थापा, अमित कुमार, अरुण छेत्री, डॉ. एच. एस.धामी सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments