देहरादून में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना रहे मौजूद

देहरादून: पुरी की प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का भव्य स्वरूप आज राजधानी देहरादून के राम मंदिर, मित्रलोक कॉलोनी से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ। भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं को रथ में विराजमान करवाकर ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष के साथ यह ऐतिहासिक रथ यात्रा प्रारंभ की गई।

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश और देशवासियों को रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “यह मेरा परम सौभाग्य है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र से हर वर्ष यह रथ यात्रा पंडित सतपति जी के संयोजकत्व में निकाली जाती है। भगवान जगन्नाथ के प्रति श्रद्धा और विश्वास पूरी दुनिया में है, और आज देहरादून की यह रथ यात्रा अपनी भव्यता के लिए पूरे देश में चर्चित है।”

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास, प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य सुभाष जोशी, पिछड़ा वर्ग समिति के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, कांग्रेस पार्षद श्रीमती संगीता गुप्ता, पूर्व पार्षद सुमित्रा ध्यानी, कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर, पूर्व पार्षद बीना बिष्ट सहित अनेक गणमान्य नागरिक और भक्तगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन पृथ्वीनाथ मंदिर के अध्यक्ष संजय गर्ग ने किया। यह रथ यात्रा श्रीदेव सुमन नगर मित्रलोक कॉलोनी से प्रारंभ होकर चकराता रोड, तिलक रोड और झंडा बाजार से होती हुई वापस मित्रलोक कॉलोनी पहुंचकर संपन्न हुई।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments