तिरुवनंतपुरम । केरल के प्रमदम स्टेडियम में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ले जा रहे हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान हेलीपैड धंस गया। यह हादसा हेलीकॉप्टर के वजन के कारण हुआ, जिससे राष्ट्रपति की सुरक्षा में एक बड़ी चूक सामने आई।
घटना के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद पुलिस और अग्निशमन विभाग के आपातकालीन कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई की। उन्होंने मैन्युअल रूप से (हाथों से धकेलकर) हेलीकॉप्टर को प्रभावित हिस्से से सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह है कि इस घटना में राष्ट्रपति या हेलीकॉप्टर में सवार किसी भी चालक दल के सदस्य को कोई चोट नहीं आई है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज केरल में प्रसिद्ध सबरीमाला हिल श्राइन के दर्शन करेंगी। वह मंगलवार शाम को तिरुवनंतपुरम पहुंची थीं, जहां केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस हादसे के बावजूद, राष्ट्रपति का कार्यक्रम जारी रहा। वह हेलीकॉप्टर से तिरुवनंतपुरम से निलक्कल तक गईं और फिर सबरीमाला हिल श्राइन के बेस स्टेशन पंपा के लिए प्रस्थान किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंपा गणपति मंदिर में ‘इरुमधि बांधने सहित पारंपरिक अनुष्ठान किए जाएंगे। इसके बाद, वह एक विशेष वाहन से सबरीमाला मंदिर के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर सबरीमाला और बेस कैंप, दोनों जगहों पर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति के मंदिर में दर्शन करने के बाद आज दोपहर तक लौटने की उम्मीद है।
केरल में बड़ा हादसा टला : राष्ट्रपति मुर्मू के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान धंसा हेलीपैड, मची अफरातफरी
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments