चंडीगढ़ ,07 सितंबर (आरएनएस)। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल करते हुए 21 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले करके नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। हरियाणा के राज्यपाल के आदेश से मुख्य सचिव कार्यालय ने तत्काल प्रभाव से ये तबादले और पोस्टिंग की हैं। सूची देखने के लिए यहां क्लिक करिए।
इन अधिकारियों को मिलीं नई जिम्मेदारियां:
सुधीर राजपाल: अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग। उन्हें चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, आयुष विभाग और पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
डॉ. राजा शेखर वुंदरू: अतिरिक्त मुख्य सचिव, परिवहन और मत्स्य पालन विभाग।
जी. अनुपमा: अतिरिक्त मुख्य सचिव, नागरिक संसाधन सूचना विभाग।
टी.एल. सत्यप्रकाश: खान एवं भूविज्ञान विभाग के आयुक्त एवं सचिव। वे महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव का भी प्रभार संभालेंगे।
फूल चंद मीणा: रोहतक मंडल के आयुक्त।
राजीव रतन: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के महानिदेशक और करनाल मंडल के आयुक्त के अलावा, रोहतक मंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार।
यश गग:र् हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम (॥स्ढ्ढढ्ढष्ठष्ट) के प्रबंध निदेशक के साथ-साथ उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक और सचिव। वह सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के महानिदेशक के रूप में भी कार्य करेंगे।
विवेक अग्रवाल: कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक और सचिव। वह प्राथमिक शिक्षा के महानिदेशक और स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव के पद पर भी बने रहेंगे।
धर्मेद्र सिंह: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (॥स्ङ्कक्क), पंचकूला के प्रशासक (मुख्यालय) का अतिरिक्त प्रभार।
मनदीप कौर: मानव संसाधन विभाग की निदेशक और विशेष सचिव। मुनीश शमा:र् हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के सचिव।
मोनिका गुप्ता: ॥स्ङ्कक्क, पंचकूला की प्रशासक और पंचकूला शहरी संपदा की मुख्य निदेशक। वह श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, पंचकूला की प्रशासक के रूप में भी कार्य करती रहेंगी।
प्रशांत पंवार: हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के अलावा, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के कल्याण विभाग के विशेष सचिव के रूप में कार्य करेंगे।
डॉ. मुनीश नागपाल: चरखी दादरी के उपायुक्त।
डॉ. विवेक भारती: फतेहाबाद के उपायुक्त।
महेंद्र पाल: हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के विशेष सचिव। उन्हें खान एवं भूविज्ञान विभाग के अतिरिक्त निदेशक और हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सचिव का भी प्रभार दिया गया है।
सतपाल शमा:र् पंचकूला के उपायुक्त और श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, पंचकूला के मुख्य प्रशासक।
सुशील कुमार-ढ्ढ: ॥स्ङ्कक्क, हिसार के प्रशासक और शहरी संपदा, हिसार के अतिरिक्त निदेशक।
महाबीर प्रसाद: यमुनानगर नगर निगम के आयुक्त और जिला नगर आयुक्त।
दीपक बाबूलाल करवा: कैथल के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी। वह चरखी दादरी के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी का भी प्रभार संभालेंगे।
कपिल कुमार: कैथल के जिला नगर आयुक्त।
प्रमुख पदों को समतुल्य घोषित किया गया: इस आदेश के तहत, ॥स्ङ्कक्क, पंचकूला के प्रशासक, ॥स्ङ्कक्क, हिसार के प्रशासक और यमुनानगर नगर निगम के आयुक्त के पदों को ढ्ढ्रस् (वेतन) नियम, 2016 के तहत ढ्ढ्रस् के वरिष्ठ पद के बराबर माना गया है।
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 आईएएस,आईआरएस औऱ एचसीएस अधिकारियों के तबादले
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments