पुलिस चेकिंग के दौरान युवकों का अनावश्यक वीडियो बनाना पड़ा महंगा

देहरादून। बसंत विहार थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान दो युवकों को बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर रोका गया। इस दौरान युवकों ने अनावश्यक रूप से वीडियो बनाकर भ्रामक और झूठे तथ्यों की टिप्पणी की, जिससे चेकिंग कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न हुआ। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनके वाहन को सीज कर दिया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान फिरोज ख़ान और अशरफ़ अहमद के रूप में हुई है, जो क्रमशः लकड़ीपड़ाव कोटद्वार और मुरादाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने उन्हें धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया है।

एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments