शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मैमोरियल ट्रस्ट ने जरूरतमंद छात्रा को दी शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन हेतु दी आर्थिक सहायता

हल्दुवाला की कक्षा 5 की छात्रा प्रिंसी थापा को समिति की अध्यक्षा ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की

देहरादून। शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मैमोरियल ट्रस्ट द्‍वारा समिति की अध्यक्षा कमला थापाजी की अध्यक्षता में एक बेहद निर्धन परिवार की जी पी एस हल्दुवाला कक्षा 5 की छात्रा प्रिंसी थापा लवी थापा एवं पूनम थापा निवासी ग्राम हल्दुवाला को शिक्षाके क्षेत्र में प्रोत्साहन हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गई ।|इस पुनीत कार्य में गोदावरी थापली जी ने भी सहयोग किया।

समिति की अध्‍यक्षा कमला थापाजी ने अवगत कराया कि समिति द्‍वारा समय -समय पर जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता,शिक्षा के क्षेत्रमें मेघावी छात्र/छात्राओं को प्रोत्साहन हेतु राशि प्रदान की जाती है । समिति द्वारा अब तक तीन अन्य मेघावी छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के तीन वर्षीय सत्र की पूरी फीस प्रदान की गई।

इस अवसर पर समिति की पूर्व अध्यक्ष कमला थापा ,संरक्षक गोदावरी थापली, , कविता क्षेत्री, विनिता क्षेत्री, , नैनका राना , विनीता खत्री सभी ने छात्रा को आशीर्वाद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं |

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments