हरिद्वार(आरएनएस)। लघु व्यापार एसोसिएशन से जुड़े रेहड़ी पटरी वालों ने नवनिर्वाचित मेयर किरण जैसल के कैंप कार्यालय में जाकर उन्हें फूलमालाएं पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। मेयर जैसल ने कहा कि लघु व्यापारियों को केंद्र और राज सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत व्यवस्थित और स्थापित कर स्वरोजगार के अवसर दिए जाएंगे। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि निकाय चुनाव में रेहड़ी पटरी के व्यापारियों ने भाजपा के प्रत्याशियों को विजय दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि मेयर के शपथ ग्रहण के उपरांत रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, मेडिकल कॉलेज, पतंजलि पार्किंग, भीमगोड़ा, खड़खड़ी, कनखल, ज्वालापुर मंडी के सामने आदि क्षेत्रों में वेंडिंग जोन बनाए जाने के प्रस्ताव दिए जाएंगे।

Recent Comments