लखनऊ, 03 फरवरी (आरएनएस)। ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज, आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एवं कॉलेज में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स-250 के सफल समापन पर कोर्स समापन परेड का आयोजन किया गया। इस नौ सप्ताह के गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत युवा सशस्त्र बल चिकित्सा अधिकारियों को युद्ध चिकित्सा सहायता का व्यापक प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे अपने कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से पालन करने में सक्षम हो सकें।
इस पाठ्यक्रम में तीनों सेनाओं के 118 अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें 22 महिला अधिकारी भी शामिल थीं। सैन्य परंपराओं के अनुरूप आयोजित इस परेड की समीक्षा लेफ्टिनेंट जनरल नव्व शिवेंद्र सिंह, एवीएसएम, कमांडेंट, एएमसी सेंटर एवं कॉलेज और प्रभारी अधिकारी एएमसी रिकॉड्र्स ने की।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को किया गया सम्मानित
15 गढ़वाल राइफल के कैप्टन योगेश गंगवार को पाठ्यक्रम का सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंड अधिकारी चुना गया, जिसके लिए उन्हें कमांडेंट रोलिंग ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं, असम राइफल्स प्रशिक्षण केंद्र और स्कूल के कैप्टन सोनरेनशांगबम जेट सिंह को फील्ड इवेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मेजर लैशराम ज्योतिन सिंह, अशोक चक्र मेमोरियल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
युवा अधिकारियों को लेफ्टिनेंट जनरल का संदेश
कोर्स समापन परेड को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल नव्व शिवेंद्र सिंह ने अधिकारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं की गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा अधिकारियों को पेशेवर दक्षता के उच्चतम स्तर को बनाए रखना चाहिए और ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज में अर्जित ज्ञान को निरंतर उन्नत करना चाहिए।उन्होंने सशस्त्र बलों द्वारा प्रदान किए गए अवसरों पर जोर देते हुए अधिकारियों को अपनी पेशेवर आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने और सैनिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहने की सलाह दी।इस गरिमामयी आयोजन में 200 से अधिक गौरवान्वित माता-पिता और पाठ्यक्रम अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा अधिकारियों ने भी परेड का अवलोकन किया और प्रशिक्षित अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स-250 का समापन, उत्कृष्ट अधिकारियों को किया गया सम्मानित
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments