

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत मंगलवार को विकासखंड यमकेश्वर सभागार में भव्य जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री मधु भट्ट ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से सीधे संवाद किया। शिक्षक से राजनेता बनीं मधु भट्ट ने कहा कि इस सेवा पखवाड़े का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का पैसा और लाभ बिना देरी के सीधे पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है।
“पैसे की गति तेज, भ्रष्टाचार जीरो”
मंत्री मधु भट्ट ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ दिया जाए। उन्होंने कहा कि _सीएम धामी की सरकार में अब फाइलों में नहीं, जमीन पर काम हो रहा है। हर पात्र व्यक्ति को उसका हक तुरंत मिले, यही इस अभियान की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।_
स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट ने कहा कि इस तरह के शिविरों से ग्रामीणों का समय और पैसा दोनों बच रहा है। एक ही जगह पर सभी विभागों की सेवाएं मिलने से लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे। उन्होंने 19 जुलाई तक चलने वाले शिविरों में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की।

शिविर में एक दिन में मिला इतना लाभ
जनसेवा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही सेवाएं दी गईं:
– स्वास्थ्य:40 लोगों की स्वास्थ्य जांच + दवा वितरण
– ग्राम्य विकास: 27 आवेदन पत्र भरे गए
– पंचायतीराज: 25 लोगों के परिवार रजिस्टर/आधार संबंधी कार्य
– कृषि: 16 किसानों को कृषि उपकरण
– पशुपालन: 13 लाभार्थियों को पशु औषधि
– उद्यान: 13 लाभार्थियों को बीज वितरण
– राजस्व:10 मामलों में सेवा, 2 जन्म प्रमाण पत्र जारी
– समाज कल्याण: 10 लोगों को पेंशन फॉर्म + योजना जानकारी
– बाल विकास: 1 लाभार्थी को महालक्ष्मी किट
– ग्रामोत्थान: 27 लोगों को स्वरोजगार की जानकारी

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान, जिला पंचायत सदस्य बच्चन सिंह बिष्ट, खंड विकास अधिकारी आकाश बेलवाल, तहसीलदार वैभव जोशी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Recent Comments