कुंभ मेला तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी का निरीक्षण

हरिद्वार।  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को गति देने और निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए मेलाधिकारी सोनिका ने गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कनखल, देवपुरा, ऋषिकुल और चंडी चौक सहित कई स्थानों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कनखल स्थित चौक बाजार में उन्होंने ऐतिहासिक झंडा चौक के सुधार और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने अतिक्रमण हटाने, रेलिंग और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन मार्ग और शिव मूर्ति चौक पर भी उन्होंने यातायात व्यवस्था और सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा की।

देवपुरा और ऋषिकुल क्षेत्र में फुटपाथ निर्माण, छोटी पार्किंग और यात्रियों की सुविधा के लिए शेड लगाने पर जोर दिया गया। ऋषिकुल पुल के समीप गंगनहर पर निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने साफ-सफाई और अतिक्रमणमुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

चंडी चौक पर उन्होंने कहा कि यह कुंभ नगरी का प्रमुख प्रवेश द्वार है, इसलिए इसके सुधार और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। यहां नंदी प्रतिमा की स्थापना, फ्लाईओवर पर वॉल पेंटिंग और फसाड कार्य कराने की योजना पर भी विचार किया गया।

मेलाधिकारी ने ललताराव पुल मार्ग पर निर्माणाधीन पार्कों का निरीक्षण कर विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग, नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रखने और पुनः अतिक्रमण रोकने के लिए नियमित निगरानी रखने को कहा।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नंदन कुमार, एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह, पीआईयू अधिशासी अभियंता प्रवीण कुश, लोनिवि अधिशासी अभियंता योगेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments