जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सड़क मरम्मत कार्यों का किया निरीक्षण

हरिद्वार । जनपद में क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने और नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सड़क मरम्मत एवं निर्माण कार्य त्वरित गति से कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 15 अक्टूबर तक जनपद की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गुरुवार को सप्तसरोवर क्षेत्र में पुराना एआरटीओ से भारत माता मंदिर मार्ग तथा आयरिश पुल के पास धोबी घाट (बैरागी कैंप) मार्ग पर चल रहे टाइल्स निर्माण और सड़क मरम्मत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में और तय मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क मरम्मत और टाइल्स निर्माण कार्यों के साथ-साथ जल निकासी व्यवस्था में भी सुधार किया जा रहा है। इससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम होगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी सुनिश्चित करने और सुरक्षा मानकों का पालन कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में राष्ट्रीय राजमार्ग, जो कांवड़ यात्रा और भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है, उसे गड्ढामुक्त करने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में 15 अक्टूबर तक जनपद की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

निरीक्षण के दौरान साईट इंजीनियर एनएचएआई रुड़की आकाश सिंह, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments