केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर मंत्री गणेश जोशी ने टपकेश्वर मंदिर में की पूजा

देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर मंदिर में पीएम नरेन्द्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के उपलक्ष्य में पूजा-अर्चना कर उनके दीर्घायु जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में यह एक गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि पिछले 4399 दिनों में प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के कारण भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान सम्मान, युवाओं के लिए नए अवसर, डिजिटल क्रांति, आधुनिक आधारभूत संरचना, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए परिवर्तनकारी कार्यों के सशक्त प्रमाण हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में और अधिक गति से आगे बढ़ेगा।

इस अवसर पर दिगम्बर भरत गिरी जी महाराज, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, गोरखा कल्याण परिषद की अध्यक्ष ज्योति कोटिया, दायित्वधारी शमशेर सिंह बिष्ट, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सिकन्दर सिंह, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, संजय नौटियाल, वंदना बिष्ट, मनोज क्षेत्री, देवेन्द्र पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments