सोमेश्वर में मंत्री रेखा आर्या ने सुनीं जनसमस्याएं, विकास कार्यों की घोषणाओं के साथ कई ग्रामीण भाजपा में शामिल

सोमेश्वर । कैबिनेट मंत्री एवं सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने बुधवार को स्याहीदेवी मंडल के नौला, सल्ला रौतेला और बड़गल भट्ट गांवों में आयोजित जन मिलन कार्यक्रमों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने विधायक निधि से विभिन्न विकास कार्यों के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणाएं कीं। इनमें प्राथमिक विद्यालय में रेलिंग निर्माण, पेयजल लाइन बिछाने, सार्वजनिक स्थलों पर टीन शेड लगाने, भंडार कक्ष और पेयजल टैंक निर्माण के कार्य शामिल हैं।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए रेखा आर्या ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से पर्वतीय क्षेत्रों के दूरस्थ गांवों में भी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास विकास योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का है। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता देवी व नरेंद्र कुमार, उप प्रधान चंद्रा तथा बड़गल भट्ट के ग्राम प्रधान नवीन चंद्र भट्ट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में शामिल होने वाले ग्रामीणों में गोपाल राम, प्रेम राम, भास्कर मेहरा, निकिता आर्या, हरीश जलाल, देवी मेहरा, पान सिंह मेहरा, नवीन कुमार, तारा राम, पप्पू लाल, पनी राम, तारा देवी, शोभा बिष्ट, रेखा देवी, जया मेहरा, दीपा देवी, विशाल कुमार, प्रमोद कुमार, गुड्डी देवी, नीमा देवी, शीला देवी, अमित कुमार, पवन कुमार, भागीरथी देवी, लीला देवी, रणजीत राम, राजेंद्र लाल और रमेश राम शामिल रहे।

जन मिलन कार्यक्रमों के बाद कैबिनेट मंत्री ने नैड़ी स्थित पिप्लेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ में हिस्सा लिया और पूजा-अर्चना की। उन्होंने कथा व्यास आचार्य मोहन राम के श्रीमुख से संगीतमय राम कथा का श्रवण किया। इसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित आयुष भंडारे में श्रद्धालुओं के साथ बैठकर महाप्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, ग्राम प्रधान किरण टम्टा, विपिन पाठक, हरीश बिष्ट, पूरन सिंह नेगी, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र बिष्ट, बीएल आर्य, राजू रावत, दिनेश वर्मा और मंदिर समिति अध्यक्ष भवन चंद्र समेत पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments