मंत्री सुबोध उनियाल ने पूर्व सीएम  भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर व्यक्त की संवेदना

– कहा, “उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन से लेकर सुशासन तक, खंडूरी जी का योगदान अविस्मरणीय रहेगा”

देहरादून । कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान देश की संसद में पृथक राज्य उत्तराखंड की आवाज़ को प्रखरता से बुलंद करने से लेकर, बतौर मुख्यमंत्री प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और विकासपरक नीतियों की सुदृढ़ नींव रखने तक, खंडूरी जी का अद्वितीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने कहा कि आदरणीय खंडूरी जी ने अपने राजनीतिक जीवन में सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की जो मिसाल प्रस्तुत की, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उनका निधन उत्तराखंड की राजनीति और सार्वजनिक जीवन के लिए एक बड़ी क्षति है।मंत्री सुबोध उनियाल ने माँ कुंजापुरी से प्रार्थना करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों, सहयोगियों एवं समर्थकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments