चण्डीगढ़,19फरवरी2025।हरियाणा सरकार द्वारा बागवानी को बढ़ाने की दिशा में एक अग्रणी कदम उठाते हुए, बागवानी फसलों के लिए हरियाणा-यूके सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन सस्टेनेबल क्रॉप पोस्ट-हार्वेस्ट मैनेजमेंट एंड कोल्ड चेन स्थापित करने के लिए बर्मिंघम विश्वविद्यालय के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्कृष्टता केंद्र गुणवत्ता सुनिश्चित करने, बर्बादी कम करने और प्रदेश में कृषि समुदाय का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Recent Comments